राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। यमुना की बदहाली दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की राशि की मंजूरी दे दी है। इस राशि को यमुना के जल को साफ करने के साथ साथ नजफगढ़ ड्रेन की सफाई पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली जल प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट और जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए इस 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता राजधानी के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना और दिल्ली को एक स्वच्छ, हरित और जल-सुरक्षित राजधानी बनाना है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026