नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर 22 और 23 मई को चलाए गए 2 दिन के स्पेशल अभियान में रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों पर 1170 एफआईआर दर्ज की हैं और 1179 गाड़ियां जब्त की हैं। इसके साथ ही 12568 चालान भी काटे गए हैं। अगर आप भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हैं तो अब सुधर जाइए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ अब बेहद सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लगातार दो दिन स्पेशल अभियान चलाकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 1170 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस दौरान 12568 वाहनों के चालान भी काटे गए। वहीं, 1179 वाहनों को जब्त भी किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई का इसका मकसद उन वाहन चालकों की खतरनाक आदत पर रोक लगाना था जो ट्रैफिक फ्लो की रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाते हैं। अगर आप भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हैं तो अब सुधर जाइए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ अब बेहद सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लगातार दो दिन स्पेशल अभियान चलाकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 1170 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस दौरान 12568 वाहनों के चालान भी काटे गए। वहीं, 1179 वाहनों को जब्त भी किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई का इसका मकसद उन वाहन चालकों की खतरनाक आदत पर रोक लगाना था जो ट्रैफिक फ्लो की रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाते हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026