राज्य
25-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब यमुना नदी में भी पानी कम हो गया है। इस वजह से दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति घट गई है। इससे कई इलाकों में पेयजल किल्लत बढ़ गई है। हालात को देख दिल्ली जल बोर्ड ने हरियाणा से और राजधानी दिल्ली में हर बार की तरह इस बार भी गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट भी गहराने लगा है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते अब यमुना नदी में भी पानी कम हो गया है। इस वजह से दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से पानी की आपूर्ति 10 से 25 प्रतिशत तक कम हो गई है। वहीं, कुछ अन्य प्लांटों से भी पानी आपूर्ति पर असर पड़ा है। दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कई कॉलोनियों में जल संकट के चलते लोगों का जीना दूभर हो रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा था कि पहले से आसमान छूती महंगाई के चलते लोगों के घर का बजट बिगड़ा हुआ है। ऐसे में बोतलबंद पानी खरीदना लोगों पर और भी ज्यादा भारी पड़ रहा है। यादव ने कहा कि दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच भी सरकार लोगों को पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को दिल्लीवालों को हो रही परेशानी दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026