राष्ट्रीय
25-May-2026


हादसा धुले के लालिंग घाट में हुआ, सबसे पहले डंपर-ट्रक आपस में भिड़े थे धुले,(ईएमएस)। मुंबई-आगरा हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 26 घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के धुले के लालिंग घाट में हुआ। सबसे पहले एक डंपर-ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे के बाद टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुटे थे। तभी मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू हो गई और पहले से क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बचाव कार्य में जुटे एक टोल कर्मचारी की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में टोल कर्मचारी समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई जबकि 26 घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को सुरक्षित निकालकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिराज/ईएमएस 25मई26