-पुलिस ने करीबी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज रांची,(ईएमएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक किशोरी ने सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद रेप के आरोप में एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की ने शुक्रवार शाम को अस्पताल के बाथरूम में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। संभागीय पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और शनिवार को बेंगाबाद पुलिस थाना क्षेत्र से लड़की के एक करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि लड़की का बयान एक महिला पुलिस अधिकारी ने दर्ज किया और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद लड़की बाथरूम गई, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि बाद में उसने अस्पताल परिसर से निकलने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि मां और नवजात शिशु को बाद में एम्बुलेंस से दूसरे चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया। दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सिराज/ईएमएस 25मई26