फिरोजाबाद(ईएमएस) ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना दक्षिण में पुलिस प्रशासन और मुस्लिम धर्मगुरुओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने की। SSP के निर्देश SSP आदित्य लांगहे ने कहा कि बकरीद को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम, विद्युत विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। त्योहार पर किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए पहले से बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा: - प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करें - खुले में कुर्बानी न करें - सोशल मीडिया पर भड़काऊ/विवादित मैसेज बिना पुष्टि के शेयर न करें - सरकारी गाइडलाइन के तहत सड़कों पर नमाज अदा न करें धर्मगुरुओं ने दिए सुझाव करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने कहा कि बकरीद पर बिजली, पानी, साफ-सफाई व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। ईद की नमाज से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आवाम से अपील की कि प्रशासन के साथ मिलकर त्योहार को हर्षोल्लास, मोहब्बत व भाईचारे के साथ मनाएं। कुर्बानी को लेकर अपील सभी धर्मगुरुओं ने संयुक्त रूप से अपील की: - प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी बिल्कुल न करें - खुले में कुर्बानी न करें - कुर्बानी के दौरान फोटो/वीडियो न बनाएं - अवशेष को ढककर नगर निगम के डस्टबिन में ही डालें - तबरूक काली पॉलिथीन में पैक कर ही वितरित करें SSP का स्वागत बैठक के अंत में करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान व सभी धर्मगुरुओं ने नवागत SSP आदित्य लांगहे को गुलदस्ता भेंट कर इस्तकबाल किया। बैठक में मौजूद रहे नगर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी, सभी थाना प्रभारी व प्रमुख धर्मगुरु मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी, मौलाना तनवीर उल कादरी, मौलाना अमीन अख्तर, मुफ्ती हुजैफा, मुफ्ती फारूक, मौलाना अरशद रजवी, मौलाना आरिफ, मौलाना अहमद अलीम, ईदगाह कमेटी सचिव इसरार अहमद खान, जामा मस्जिद सेक्रेटरी सूफी जमील नासिर अबरारी, हाशिम फिरोजाबादी, इकबाल हुसैन वारसी, मंसूर रिजवी, शहजादुद्दीन, सूफी हसन कादरी, फैजान उल्ला खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद