राज्य
25-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर से चोरी के मोबाइल खरीदकर बड़ी-बड़ी खेप बंगाल के रास्ते बांग्लादेश तक पहुंचाने वाले गिरोह का दक्षिणी जिला पुलिस की एएटीएस ने पर्दाफाश किया है। ओखला विहार में छापामारी कर टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं, कोरियर कंपनी के माध्यम से बंगाल भेजे गए चोरी के 158 मोबाइल फोन को कंपनी की मदद से ट्रैक कर बीच रास्ते से बरामद किए गए। दोनों आरोपी अब्दुल शमीम व अहिदुज्जमान मूलरूप से बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। दक्षिणी दिल्ली के ओखला विहार में रहकर चोरी के फोन जुटाते थे। फिर बड़ी खेप के कुरिअर कंपनी के माध्यम से बंगाल भेजते थे, जहां से फिर ये फोन देश के बाहर भेजे जाते थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026