राज्य
25-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। आबकारी घोटाला मामले में ट्रायल कोर्ट के निर्णय के खिलाफ सीबीआई की अपील याचिका की सुनवाई में न्यायमूर्ति मनोज जैन के समक्ष शामिल होने का पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक ने निर्णय किया है। बता दें कि न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के बाद मामले को अन्य पीठ के समक्ष स्थानांतरित करने का निर्णय लेने के बाद मामला न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026