राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक सोमवार को उस समय हंगामेदार हो गई, जब आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के चलके निगम की बैठक को स्थगित कर दिया गया। बैठक के दौरान आप पार्षदों ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। पार्षदों का आरोप था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026