राज्य
25-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो थानाक्षेत्र में हुई चंपई मरांडी नाम के शख्स की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में छिपकर रह रहे सुखदेव मुर्मू उर्फ ताला को गिरफ्तार कर लिया। बीते 12 मई को हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपितों ने शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, बोरियो थाना पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर पहले केवल अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन 10 दिन बाद जंगल से लाश मिलने पर पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी थी। वारदात के बाद गिरफ्तार होने से बचने के लिए आरोपित झारखंड से भागकर दिल्ली आ गया था। झारखंड पुलिस की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छानबीन के बाद आरोपित सुखदेव मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026