दो साल से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग जबलपुर (ईएमएस)। सोमवार को वार्ड क्रमांक 74 (एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड) अमखेरा पानी टंकी के समीप श्री परिसर नामक कॉलोनी में रहने वाले परिवार सड़क पर उतर आए। सबसे खास बात यह थी कि आक्रोशित लोग कांधे पर अवैध कॉलोनी बसाने वाले भू माफिया की अर्थी लिए हुए थे। अमखेरा मुख्य मार्ग पर अर्थी को बीच सड़क पर रख लोगो ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन में शामिल महिलाओं अर्थी पर चप्पल बरसाते हुए अपने गुस्से को प्रदर्शित किया। क्षेत्रीय लोगो का कहना था कि श्री परिसर नामक कॉलोनी विकसित करने वालों ने हमें अंधेरे में रखते हुए बिना वैद्य कॉलोनाइजर लायसेंस के कच्ची प्लाटिंग कर जमीन बेच दी। अब स्थिति यह है कि नगर निगम ने उक्त कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया है। जिसके कारण कॉलोनी वासी दो सालों से मूलभूत सुविधाओं को लिए परेशान है। हालात यह हैं कि स्थाई बिजली कनेक्शन तक नहीं मिल रहा है। सुनील साहू / मोनिका / 25 मई 2026/ 06.06