राज्य
25-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। श्री दत्त भजन मंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय दत्तयाग की सोमवार को पूर्णाहुति की गई. इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए| उन्होंने दत्त भगवान का दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया| यज्ञ सनातन धर्म की एक गौरवशाली परंपरा रही है. यज्ञ में डाली गाई आहुती देवताओं तक पहुचंती है, और देवता व्यक्ति का कल्याण करते है. यज्ञ के मुख्य यजमान के साथ सह यजमान विश्वास पाटणकर, प्रशांत पोल, दिलीप सप्रे, ज्योत्सना पंकज लोथे ने विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुति दी| लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह का स्वागत दत्त मंदिर परिवार की तरफ से अध्यक्ष विजय भावे, शरद आठले ने किया। श्री दत्तात्रेय भगवान की महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ समापन हुआ. इस अवसर पर अभय गोरे, विश्वास पाटणकर, अजय फाटक, सुनील देशपांडे, मनीषा भावे स्नेहा आठले, रंजता वर्तक, चित्रा ताम्हनकर, अभय जोशी,डॉक्टर सुनील देशपांडे, सुबोध गोसावी, श्रीपाद परांजपे विलास ताम्हनकर, नितीन देसाई, मुरलीधर पालंदे, मनीष वैद्य, बीएसटांगसाले, सुनील परांजपे, विनय मैराल, प्रमोद परांजपे, विलास ताम्हनकर ने अपनी सेवाएं प्रदान की। सुनील साहू / मोनिका / 25 मई 2026/ 06.16