सेंसेक्स 1,134 , निफ्टी 330 अंक उछला मुम्बई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन भारी तेजी के साथ बंद हुआ। ये उछाल दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी हावी रहने से आया है। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की बढ़ती उम्मीदों से भी निवेशकों में उत्साह आया है। इसी कारण दिन भर के बाजारों के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,134 अंक बढ़कर 76,549.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 330 अंक की ऊपर आकर 24,049.55 के पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान हर क्षेत्र में तेजी रही। ऑयल एंड गैस, मीडिया, ऑटो, बैंकिंग, एनर्जी और रिएल्टी सेक्टर्स में 1-1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती रही। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त रही। बड़े शेयरों के साथ-साथ छोटे और मध्यम शेयरों में भी आज काफी खरीदारी रहीं। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त रही जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी उछला। आज अदाणी समूह की अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में उछाल आया। एक रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे यह स्टॉक 12 फीसदी से ज्यादा उछलकर 2,850.80 के साथ अपने 52 हफ्ते के नए उच्च स्तर पर पहुंच गये। बाजार में कुछ शेयरों में मुनाफावसूली दर्ज की गयी। इसमें मैक्स हेल्थकेयर , ओएनजीसी, हिंडाल्को, टीसीएस , बजाज ऑटो, डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार रिकवरी रही। इससे पहले आज सुबह बाजार की तेजी के साथ शुरुआत रही। सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 835 अंकों की बढ़त के साथ 76,250 के स्तर पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी 247 अंक चढ़कर 23,967 पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने भी भारतीय बाजार में को बल मिला। जापान का शेयर बाजार निक्केई 225 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जो 2.75 फीसदी चढ़कर 65,081.96 पर बंद हुआ और पहली बार 65,000 के स्तर के पार निकला। तेल की कीमतों में नरमी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने की दिशा में प्रगति की खबरों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया। हालांकि, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार सार्वजनिक छुट्टी के कारण बंद थे, वहीं अमेरिका में भी मेमोरियल डे के चलते बाजार बंद रहे। इसके बावजूद, खुले बाजारों से आई सकारात्मक खबरों ने घरेलू निवेशकों को उत्साहित किया। ईएमएस 25मई 2026