व्यापार
25-May-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 38 पैसे की बढ़त के साथ ही 95.22 पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के बीच रुपया आज सुबह शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच लगभग तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है, जिससे रुपये में सकारात्मक रुख देखा गया। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.36 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.20 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 40 पैसे की मजबूती दिखाता है। वहीं रुपया शुक्रवार को 75 पैसे की बढ़त के साथ 95.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 99.04 पर कारोबार कर रहा था, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का 5.43 फीसदी टूटकर 97.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ईएमएस 25मई 2026