क्षेत्रीय
25-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस) । गंगा दशहरा के पावन पर्व के पर अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्रसेन मेडिकल सेंटर, आगरा रोड पर पूरी श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मीठी शरबत की प्याऊ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक अक्षय मित्तल के नेतृत्व में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को मीठे शरबत का वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने सेवा कार्य को समाज हित में प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया और इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी प्रांजुल गर्ग गार्गो द्वारा प्रदान की गई।इस अवसर पर यहां संगठन के महामंत्री सी.ए.पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सी.ए.प्रखर गर्ग, पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग,अभिनव अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल,सागर अग्रवाल,आकाश अग्रवाल,विपिन गोयल,भारत अग्रवाल,रजत गोयल पैकर्स,अंकुर टिम्बर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ईएमएस / 25/05/2026