31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन नर्मदापुरम (ईएमएस)। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु आवेदन एवं नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। यह पुरस्कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्चे आवेदन कर सकते हैं। नामांकन एवं आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु awards.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल/ 25 मई 2026