क्षेत्रीय
25-May-2026


नर्मदापुरम (ईएमएस)। नर्मदापुरम जिले में खरीफ वर्ष 2026 हेतु लगभग 70000 में टन यूरिया, 24000 में टन (डी ए.पी टी. एस. पी), 18700 में टन एन पी के 27000 में टन एस. एस. पी. तथा 1500 मे. टन पोटाश इस प्रकार कुल 141200 में टन उर्वरकों की आवश्यकता रहेगी। भंडारण - खरीफ वर्ष 2026 में दि. 1 अप्रैल से आज दिनांक तक जिले को 28523 में टन यूरिया, 5494 मे.टन (डीऐपी व टीएसपी), 9242 में टन एन.पी के, 17919 में टन एस एस.पी तथा 879 में टन पोटाश उर्वरक प्राप्त हो चुका है। जिसका भंडारण सेवा सहकारी समितियां, विपणन संघ के डबल लाक केंद्र एमपी एग्रो के उर्वरक विक्रय केंद्र तथा निजी विकताओ के पास उपलब्ध है। जिले में 99 सहकारी समितियां कार्यरत है जिनमें से 94 समितियों के पास यूरिया उर्वरक 6860 मे. टन उपलब्ध है व एन.पी. के. उर्वरक के 685 मे. टन के आर.ओ. व डी.डी. कटाए जाकर भंडारण का कार्य प्रगति पर है। जिले में इटारसी व पिपरिया रेक पाइंट पर एन.पी. के. उर्वरकों की आधी आधी रेक लगना प्रस्तावित है इस रेक से सभी सहाकारी समितियों के पास एफ.ओ.आर. पहुंचाया जाएगा व समितियों में एस. एस.पी. उर्वरक भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। विगत वर्ष सभी समितियों में उर्वरक भंडारण का कार्य माह अगस्त में कराया गया था जबकि इस वर्ष सभी उर्वरकों का भंडारण अभी से ही किया जा रहा है ताकि समिति के सदस्य किसानों को अग्रिम उठाव में किसी प्रकार की समस्या न हो सकें। विपणन संघ की स्थिति जिले में विपणन संघ के 6 डबललॉक केन्द्रों जिनमें 3-3 पी.ओ.एस. मशीनों के माध्यम से कुल 18 काउन्टर लगाकर उर्वरक वितरण का कार्य किया जा रहा है ताकि किसानों को बिना किसी परेशानी के उर्वरक प्रदाय किया जा सके। डबललॉक केंद्रों में 10324 मे. टन यूरिया, 1296 मे.टन टी.एस.पी. व 5972 मे. टन एन.पी. के उर्वरक भंडारित है। जिले में एम.पी. एग्रो के 4 उर्वरक विक्रय केंद्रों में से 2 विक्रय केंद्रो पर यूरिया 302 मे.टन, 25 मे टन टी.एस.पी व 53 मे.टन एन.पी. के उर्वरक उपलबध है। जिले के लगभग 256 निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास 3799 मे.टन यूरिया, 244 मे.टन टी.एस.पी. 1167 मे.टन एन.पी.के, 6409 मे.टन एस.एस.पी व 493 मे.टन पोटाश उर्वरक उपलब्ध है। जो कि लगातार किसानों को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से वितरण का कार्य किया जा रहा है। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल/ 25 मई 2026