क्षेत्रीय
25-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस) । एएमयू के जेएन मेडिकल कालिज के फार्माकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो सैयद जिया उर रहमान को बेंगलुरु स्थित चन्द्रम्मा दयानंदा सागर इंस्टीटयूट आफ मेडिकल एजूकेशन एण्ड रिसर्च में आयोजित मेडिकल फार्माकोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन ‘एमपीएसकॉन-2026’ में प्रतिष्ठित ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग सीनियर फार्माकोलॉजिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन दयानंदा सागर यूनीवर्सिटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ यह सम्मान प्रो. जिया उर रहमान को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, फार्माकोलॉजी अनुसंधान में उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा भारत सरकार के फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया और मैटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन के दौरान प्रो. रहमान ने ‘प्रेडिक्टिव ड्रग डिलीवरी सिस्टम’ विषय पर एक वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता भी की। इसके अलावा उन्होंने “सिस्टम्स फार्माकोलॉजी एंड नेटवर्क मेडिसिन” विषय पर आमंत्रित व्याख्यान दिया, जिसमें रोगों की कार्यप्रणाली, दवाओं के पारस्परिक प्रभाव तथा व्यक्तिगत चिकित्सा (पर्सनलाइज्ड थेरैप्यूटिक्स) को समझने में एकीकृत एवं कम्प्यूटेशनल तकनीकों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। ईएमएस / 25/05/2026