क्षेत्रीय
25-May-2026


- बुजुर्ग व्यक्ति के घर का पानी कनेक्शन काटा उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर में एक हाउसिंग सोसायटी में हजारों रुपये की आर्थिक गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, सोसायटी के सचिव और खजांची पर सदस्यों के साथ विश्वासघात कर रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला उल्हासनगर-3 स्थित चोपड़ा कोर्ट के पास शालू पैलेस सोसायटी का है। शिकायतकर्ता डॉ. गुल हुंदराज भाटिया (75) उसी ईमारत की पहली मंजिल पर रहते हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि सोसायटी के सचिव अजय रोहरा और खजांची अनिल धिरवानी ने सोसायटी के सदस्यों से ईमारत की देखरेख और अन्य खर्चों के नाम पर जमा की गई राशि में गड़बड़ी की। आरोप है कि उन दोनों ने सुरक्षा रक्षक नीरज कुमार श्यामनारायण मिश्रा सहित अन्य लोगों के खातों में चेक जारी कर करीब 58,879 रुपये की रकम निकाल ली और उसे अपने पास रख लिया। शिकायत में डॉ. गुल हुंदराज भाटिया ने कहा है कि वे अपने फ्लैट का मेंटेनेंस कारपेट एरिया के हिसाब से भरते हैं मगर उन्हें बिल्डअप एरिया के हिसाब से बकाया राशि भरने के लिए कहा और पैसा नहीं भरने पर उनके घर का पानी का कनेक्शन काटने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने उनके घर का पानी का कनेक्शन काट दिया। बहरहाल मध्यवर्ती पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुजीत मुंढे कर रहे हैं। संतोष झा- २५ मई/२०२६/ईएमएस