क्षेत्रीय
25-May-2026
...


नारायणगंज (ईएमएस)। नगर के राधा कृष्ण कुटी में सुंदरकांड समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि विगत 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करते हैं। समिति के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष विशेष रूप से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसका समापन रविवार 24 मई को विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में समिति के सदस्य रघुनंदन विश्वकर्मा, राजेश सोनी, राजू साहू, विनोद अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, मगन अग्रवाल, चितेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र सोनी, संतोष सोनी, नरेश सोनी, विकास अग्रवाल, राकेश शर्मा, दिनेश साहू सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। समिति द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई थी, जिसके चलते आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। ईएमएस/मोहने/ 25 मई 2026