क्षेत्रीय
25-May-2026


गोड्डा(ईएमएस)।गोड्डा जिले के ललमटिया में एक पति ने अपनी पत्नी को तेजाब डालकर जख्मी कर दिया है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है।घायल महिला ललमटिया की पिंकी देवी पति प्रदीप वर्मा है। घायल महिला पिंकी देवी ने बताया कि मेरे पति का किसी महिला से नाजायज संबंध है। जिसको लेकर पति हमें प्रताड़ित करता है। विवाद को लेकर हमें पूर्व में जान से मारने का प्रयास किया गया था.लेकिन बाल बाल बच गई थी। जिसके बाद हमने पति के ऊपर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। केस के बाद हमें घर ले गया था। पुनः विवाद के बाद सोमवार की सुबह को पति ने जान मारने की नीयत से मेरे ऊपर तेजाब डाल दिया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। कर्मवीर सिंह/25मई26/