राष्ट्रीय
25-May-2026


अमृतसर(ईएमएस)। कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर सोमवार को 2 राउंड फायरिंग हुई। शुरूआती जांच के मुताबिक हमलावर बाइक पर आए थे। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस की ओर से आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। फायरिंग के वक्त घर पर कौन-कौन था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कपिल फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में हैं। फायरिंग के बाद पुलिस ने कपिल शर्मा के घर और आसपास के वीआईपी घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले ली है। इसके जरिए हमलावरों के रूट और उनकी पहचान के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। अभी हमलावरों की मंशा के बारे में नहीं चल पाया है। विनोद उपाध्याय / 25 मई, 2026