- मानिकपुर पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा हादसा कोरबा (ईएमएस)। कोरबा अंचल में अर्धरात्रि मुड़ापार क्षेत्र में एसईसीएल चिकित्सालय के समीप अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने फुटपाथ पर स्थित एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। जानकारी के अनुसार एसईसीएल चिकित्सालय के पास फुटपाथ पर रोज की तरह दुकानें सजी हुई थीं। अचानक एक दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ समझ पाते या आग पर काबू पाते, सूखी लकड़ियों और दुकानों में रखे सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकानों का सारा सामान मलबे और राख में तब्दील हो गया। घटना की सुचना मिलते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपने दल के साथ मौके पर आग बुझाते नजर आए वही आस पास के लोग भी मौजूद थे। - 26 मई