क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) ऐतिहासिक तथ्यों एवं स्वदेशी भावना से ओतप्रोत फिल्म राजा शिवाजी का एक विशेष शो जैन इंजीनियर्स सोसायटी (जेईएस) इंदौर चैप्टर द्वारा सदस्यों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया। जिसमें 105 सदस्यों ने सहभागिता कर उनकी राष्ट्रीय भावना एवं सांस्कृतिक चेतना का परिचय दिया। शो आयोजन के संयोजक संदीप जाटले, जितेंद्र काला एवं तपन जैन रहे। आनंद पुरोहित/ 26 मई 2026