इन्दौर (ईएमएस)। योगाचार्य कृष्णकुमार सोनी स्मृति प्रसंग का आयोजन स्वर्णकार सेवा न्यास, स्वर्णकार सोशल ग्रुप तथा साधना-संकल्प द्वारा आयोजित किया गया जिसमें योग वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। अरविंद सोनी आर्य ने योगाचार्य कृष्णकुमार सोनी के जीवन पर प्रकाश डाला। कैशव सोनी, प्रमिला सोनी, रामनारायण सोनी, अमृता सोनी निखिलेश सोनी, भावना सोनी, रवीश सोनी ने आलेख प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सभापतित्व समाजसेवी एवं कवि मनोहरलाल वर्मा कड़ेल मधुर ने किया। इस अवसर पर स्वर्णकार सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष पन्नालाल सोनी, आशुतोष वर्मा कड़ेल, सीए सीताराम सोनी सहित अनेक समाज सेवी उपस्थित थे। संचालन ज्योति अखिलेश सोनी ने और प्रमोद सोनी ने माना। - 26 मई 2026