क्षेत्रीय
26-May-2026
...


- सस्पेंड करने की मांग करते चलाया हेल्पलाइन पर महाअभियान इन्दौर (ईएमएस) जैन संतों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर जैन समाज द्वारा इंदौर में निकालें शांतिपूर्ण मौन जुलूस में शामिल समाजजन उस समय आक्रोशित हो गये में जब हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे समाजजनों से मिलने से कलेक्टर ने इनकार कर दिया। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस प्रशासनिक असंवेदनशीलता से आहत होकर विश्व जैन संगठन, इंदौर के अध्यक्ष मंयक जैन, नकुल पाटोदी, पारस जैन, राहुल जैन सहित संपूर्ण जैन समाज ने कलेक्टर शिवम सिंह वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज ने अब मुख्यमंत्री (CM) को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर को तत्काल इंदौर नगर से सस्पेंड करने की मांग की है, साथ ही घर बैठे ऑनलाइन और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का महा-अभियान विश्व जैन संगठन ने कलेक्टर के खिलाफ शुरू किया है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आए दिन हो रही जैन संतों के खिलाफ हो रही कथित घटनाएं और उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर आज समंग्र जैन समाज के 5 हजार से अधिक समाजजन एक अनुशासित मौन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र में और महिलाएं केशरिया वस्त्र धारण कर रैली में आएं वहीं बड़ी संख्या में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी रैली में शामिल थे। दद्दू ने बताया कि सुबह 7 बजे राजबाड़ा से कलेक्टर आफीस के लिए निकली रैली के बाद समंग्र समाज श्रेष्ठी जन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तपती धूप में कलेक्टर कार्यालय परिसर में इस आस में बैठे रहे कि जिले के मुखिया बाहर आकर उनकी बात सुनेंगे। लेकिन अधिकारियों के माध्यम से बार-बार आग्रह करने के बावजूद कलेक्टर मिलने नहीं आए। उन्हें आरोप लगाते बताया कि कलेक्टर ने स्पष्ट कह दिया कि उनके पास समय नहीं है। दद्दू ने कहा कि कलेक्टर के इस कथित बयान और रवैये ने आग में घी का काम किया है। एक सर्व प्रिय शांतिप्रिय जैन समाज, जो हमेशा कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखता है, उसके साथ ऐसा बर्ताव बेहद निंदनीय है। इसके पश्चात विश्व जैन संगठन ने आह्वान करते हुए इंदौर समाज जन से कहा कि 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों की बाढ़, लगाए और जब तक जिलाधीश की इंदौर से विदाई नहीं हो जब तक जिलाधीश के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। नकुल पाटोदी ने कहा कि कलेक्टर के इस व्यवहार से इंदौर नगर की समस्त जैन समाज आहत जैन समाज ने अब इसे आत्मसम्मान की लड़ाई बना लिया है। विश्व जैन संगठन एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने अपील जारी की है कि समाज का हर नागरिक घर बैठे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्य मांगें है - कलेक्टर का निलंबन - जनता और समाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने के लिए कलेक्टर को तत्काल पद से हटाया जाए। संतों की सुरक्षा - जैन संतों की सुरक्षा के लिए शहर में कड़े कानून और सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। जैन संगठनों का कहना है कि जब तक इस मामले में सरकार द्वारा ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक 181 पर दर्ज कराई गई शिकायतों को बंद (Close) नहीं किया जाएगा और यह डिजिटल विरोध निरंतर जारी रहेगा। आनंद पुरोहित/ 26 मई 2026