राज्य
26-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। पाटन थाना की नुनसर चौकी के अंतर्गत कल ग्राम बेनीखेड़ा में एक युवक ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। नुनसर चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेनीखेड़ा में एक व्यक्ति के फांसी लगा लेने की सूचना पर पहुंची पुलिस को आकाश साहू ने बताया कि उसकी मौसी गौरी बाई ने फोन पर उसे सूचना दी थी कि उसके बेटे दुर्गेश साहू ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली है। तो उसने जाकर देखा कि घर के एक कमरे में उसका बेटा दुर्गेश फांसी पर लटका था वहीं बाहर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित रही। सूचना पर पहुंचे ग्राम कोटवार व अन्य लोगों ने कमरे का दरवाजा तोडक़र फांसी पर लटके दुर्गेश को फंदे से उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 02.47