राज्य
26-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। सिहोरा थानान्तर्गत कल अपरान्ह तीन बजे ग्राम पौढ़ा के समीप एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवकों को हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटें आयीं है जिसमें एक घायल युवक को राहगीरों की मदद से ईलाज के लिए जबलपुर भिजवाया गया है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि शिक्षक कालोनी विजय नगर निवासी लखन सिंह कल सुबह अपने साथी विष्णु राय के साथ मोटर साइकिल से मझौली जा रहा था जैसे ही अपरान्ह तीन बजे ग्राम पौढा के पास मेनरोड पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एनएक्स 0124 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। घटना में लखन व विष्णु को गंभीर चोटें आयीं थी । घायल विष्णु राय को ईलाज के लिए स्थानीय जनों की मदद से जबलपुर भिजवाया गया है। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 02.48