प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के पैर पकड़े फिर भी नहीं मिला पानी इंदौर (ईएमएस)। शहर में बढ़ते जल संकट को लेकर नागरिकों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देने लगा है। पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने “पानी दो, पानी दो” के नारे लगाए। प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर और उनके पैर पड़कर पानी की समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई । उसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है, कई इलाकों में नियमित जल आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था, कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इससे नागरिकों में नाराजगी और बढ़ गई। लोगों का कहना है, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता की मांग करना भी अपराध हो गया है? वहीं प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करने की बात कही है। एसजे/ 26 मई /2026