राज्य
26-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) विचारप्रवाह साहित्य मंच द्वारा इन्दौर प्रेस क्लब स्थित राजेन्द्र माथुर सभागृह में आयोजित एक विमोचन कार्यक्रम में लेखिका निशा बुधे के लघुकथा संग्रह मधुआशा का विमोचन किया गया। पुस्तक पर चर्चा करते हुए साहित्यकार व लेखकों ने कहा कि हिंदी के साथ ही अन्य भाषाओं मे भी अब लघुकथा विधा पर कार्य हो रहा है। यह तेजी से लोकप्रिय होती लघुकथा विधा के लिए शुभ संकेत है। इससे कई नवोदित रचनाकर भी अब जुड़ने लगे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मराठी अकादमी के पूर्व निदेशक अश्विन खरे ने की। इस अवसर पर लेखिका ने बताया कि 3 राज्यों के 14 लघुकथाकारों की 42लघुकथाओं को इस संग्रह में शामिल किया गया है। समारोह में लघुकथाकार अर्चना पंडित, कविता चौहान और छायाकार नरेंद्र होलकर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश तिवारी ने किया। आभार देवेंद्रसिंह सिसौदिया ने माना। आनंद पुरोहित/ 26 मई 2026