ग्वालियर ( ईएमएस ) | गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए नगर निगम ग्वालियर पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शहर में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अवैध रूप से चल रहे वाहन धुलाई सेंटरों और पेयजल का दुरुपयोग करने वाले नागरिकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देषानुसार नगर निगम के पीएचई अमले ने शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना अनुमति और घरेलू नल कनेक्शन या बोरिंग के पानी से व्यावसायिक रूप से गाड़ियां धोने वाले कई अवैध सेंटरों को सील किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ये सेंटर रोजाना हजारों लीटर कीमती पानी बर्बाद कर रहे थे। जिसके तहत आज ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहायक यंत्री श्री रामसेवक शाक्य एवं श्री कार्तिक पटेल के निर्देशन में वार्ड 3 में करण ऑटो धुलाई सेंटर, मीत कार सर्विस, लक्ष्मण पुत्र दाताराम, सतगुरु धुलाई सेंटर, सिंह सिर्वस सेंटर, वार्ड 5 में पउआ वाली माता नागाजी वैंकेट हॉल पर जुमी करगो/कासी बखॉ, सागरताल रोड पर श्री सोनेराम जी, सागरताल रोड पर शिवाय नमस्तुभ्यं श्री राम दिनेश, गुरूकृपा धुलाई सेंटर श्री विकास शिवहरे, श्रीराम वासिंग सेंटर कलारी वाली गली श्री आईस पचौरी, खाटू श्याम धुलाई सेंटर श्री रामचरण शर्मा, श्री रमाकांत शर्मा धुलाई सेंटर, अब्बास धुलाई सेंटर, बाबा कार धुलाई सेंटर इसके साथ ही नौगजा रोड पर स्थित वाशिंग सेंटरों के कनेक्शन विच्छेद किये गये साथ में उपयंत्री श्री जगदीश सेन, श्री रविन्द्र गौर, श्री बालकदास , श्री हरी शर्मा समय पाल एवं समस्त वसूली दल उपस्थित रहा। जिसमें श्री छोटे खा, श्रीमती विमला देवी एवं श्री राजाराम सहित कुल 17 धुलाई सेंटर बंद कराये। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित के निर्देषन में लक्कडखाना पुल, गुडा पलिया के पास, शीतला रोड एवं हुजरात पुल पर 15 अवैध वाहन धुलाई सेंटरों को बंद कराया गया। जिसमें श्री गौरी शंकर/पन्नालाल, श्री श्रमेश भैरूआ/लच्छीराम, श्री जगदीश राजपूत/प्रभूदयाल, श्री रामनाथ सिंह/केवल सिंह, श्री मोहन सिंह यादव/भगवान सिंह यादव, श्री लक्ष्मण सिंह/भगवान सिंह, श्री कमल यादव/भगवान सिंह यादव, श्री अमर सिंह यादव/भगवान सिंह यादव, जमरानी/देशराज सिंह यादव, कुशवाह धुलाई सेंटर, श्री दीपक धुलाई सेंटर, श्री छोटू भाई धुलाई सेंटर, श्री अरमान खान धुलाई सेंटर, सकीना बाई/बाबू खान, बन्नो बाई/गुलाब मोहम्मद धुलाई सेंटर आदि शामिल हैं। इसके साथ ही ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल के निर्देशन में वार्ड क्र 23 अंतर्गत सहायक यंत्री सिद्धार्थ सोनी द्वारा वार्ड उपयंत्री संदीप पांडेय एवं जल प्रदाय कर्मचारियों सहित धुलाई सेंटरों को बंद कराये जाने की कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत कुल 02 धुलाई सेंटरों पर कार्यवाही की गई। मौका-ए-स्थल पर श्मशान घाट के पास श्री अरुण सोलंकी एवं श्री मोनू पाल के धुलाई सेंटरों को त्वरित कार्यवाही करते हुए बंद किया गया तथा जल अपव्यय न करने की सख्त हिदायत भी दी गयी। साथ ही वार्ड 29 सचिन तेंदुलकर मार्ग गाड़ी धुलाई सर्विस सेंटर बंद कराए गए।