जबलपुर (ईएमएस)। कोतवाली थाना अतंर्गत शिवनगर त्रिपाल हाउस के पास एक्सिस सवार दो अज्ञात लड़के आए और बहुत गुंडागर्दी करता है कहते हुए एक ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर बेसबाल के डंडे से हमला कर घायल दिया| कोतवाली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गाई मोहल्ला चेरीताल निवासी 32 वर्षीय ई रिक्शा चालक लखन ठाकुर गत शाम लगभग 6.30 बजे अपने दोस्त रोहित गुप्ता के साथ दमोहनाका से दीनदयाल बस स्टेण्ड ईरिक्शा से शिवनगर त्रिपाल हाउस के पास पहुंचे और ई-रिक्शा आटो किनारे खड़ी कर अण्डे वाले से बात कर रहा था तभी एक्सिस में अज्ञात दो लड़के आए और बहुत गुण्डागर्दी करता है कहते हुए गाली गलोज करने लगा, मना करने पर एक लड़के ने बेसबाल के डंडा से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी| एक लड़के ने चेहरे में गमछा बांधा हुआ था। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी, 118(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 05.36