जबलपुर (ईएमएस)। संजीवनी नगर थाना अतंर्गत सदानंद सोसायटी गंगानगर में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया| इस वारदात में 6 लोग घायल हो गए| संजीवनीनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदानंद सोसायटी गंगानगर निवासी 38 वर्षीय सुमित दुबे गत रात लगभग 12.05 बजे अपनी ट्रेवर्ल्स दुकान बंद करके अपनी गाड़ी रोड पर खड़ी करके चला गया था तभी चार दिन पुराने गाड़ी पार्किंग विवाद को लेकर नंदू उससे झूमाझपटी करने लगा तभी उसका भाई अमित दुबे, उसकी पत्नी व भाभी आकर बीच बचाव करने लगे तो नंदू एवं नंदू की मॉ ने उसे एवं उसके भाई को पत्थर से सिर पर हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह दूसरे पक्ष सदानंद सोसायटी निवासी 23 वर्षीय आकाश गिरी ने देर रात लगभग 12.15 बजे अपनी गाड़ी बाहर पार्किंग की थी जिसे अंदर रखने के लिये गया तो घर के बाहर रोड पर पहले से पड़ोसी सुमित दुबे, अमित दुबे की फोर व्हीलर गाड़ियां खड़ीं थी उसने गाड़ी का हार्न बजाया तो सुमित दुबे एवं अमित दोनों भाई घर के बाहर निकले जिन्हे गाड़ी हटाने को कहा, तो इसी बात पर सुमित दुबे ने उसके साथ मारपीट कर दी| उसकी दीदी अराधना व मम्मी ममता गिरी बीच बचाव करने लगीं तो अमित दुबे एवं उनके कजन ने उसकी मॉ एवं दीदी के साथ भी हाथापाई की जिससे दोनों को चोटें आयीं तथा उसकी दुपहिया वाहन ई व्हीकल ओला में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 324(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 05.38