भोपाल(ईएमएस)। पार्टी मनाने के बाद नशे की हालत में तीन थाना इलाको में दहशत फैलाते हुए हिट एंड रन की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बजरिया थाना पुलिस के अनुसार मामले में बॉबी और अरीन गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक आरोपी संभव फरार है। आरोपियों ने सबसे पहले बजरिया थाने में पदस्थ आरक्षक को कार से टक्कर मारी। हालांकि आरक्षक के सही समय पर हट जाने से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद आरोपी ट्योटा हाईराइडर कार से करीब 10 किलोमीटर तक लोगों, ठेलों और अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए भागते रहे। गौरतलब है कि शनिवार रात पुलिस को तेज रफ्तार कार की सूचना वायरलेस से मिली थी। इसके बाद बजरिया थाना पुलिस पीछा करती रही। आरोपी मिनाल गेट-1 स्थित एमपीबी ग्राउंड के पास पकड़े गए। जुनेद / 26 मई