हाथरस (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय कुमार-तृतीय के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस द्वारा विधि छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायिक व्यवस्था, विधिक सहायता प्रणाली, लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक साक्षरता और जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। इंटर्नशिप में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं विधि महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे।इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित 30 मई 2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अन्य निर्देश अलग से उपलब्ध कराए जाएंगे।प्राधिकरण ने पात्र विधि छात्रों से समय से आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के आधिकारिक फेसबुक एवं इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 मई 2026