भोपाल (ईएमएस) । भारत सरकार द्वारा संपूर्ण देश को ड्रग्स फ्री करने हेतु चलाए जा रहे 3 वर्षीय नशा मुक्ति अभियान के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के समस्त थाने एवं क्राइम ब्रांच द्वारा मादक पदार्थों में संलिप्त तस्करों, विक्रय कर्ता के खिलाफ अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत 01 जनवरी 2026 से 20 मई 2026 तक क्राइम ब्रांच एवं नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 138 किलोग्राम गांजा, 4.780 ग्राम चरस, 47.44 ग्राम MD, 21 किलोग्राम डोडा चूरा एवं 0.138 ग्राम स्मैक बरामद की गईl उक्त मामलों में 11 महिलाओ तथा 36 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है l ज्ञात हो कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाए की भी ड्रग्स संबंधी अपराधों में संलिप्तता दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैl उल्लेखनीय है कि नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा वर्ष 2022 में 14 अपराधों में 31 आरोपियों से 285 किलोग्राम गांजा, 10 ग्राम MD एवं 10 किलोग्राम चरस बरामद की गईl इसी तरह 2023 में 18 अपराधों में 30 आरोपी की गिरफ्तार हुए जिनसे 143 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, 23 ग्राम एमडी बरामद की गई और 19.50 किलोग्राम चरस बरामद की गईl 2024 में 51 अपराधों में 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमे 440 किलोग्राम गांजा, 92 ग्राम एमडी एवं 44 किलोग्राम चरस जप्त की गईl 2025 में 49 अपराधों में 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 317 किलोग्राम गांजा, 125 ग्राम एमडी बरामद की गईl 5 वर्षों में भोपाल पुलिस कमिश्नर द्वारा सक्रिय अभियान चलाकर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 300 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैl 01 जनवरी से 20 मई 2026 तक 21 अपराध दर्ज किए गए हैं जिसमें 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर 73 किलोग्राम गांजा एवं 47 ग्राम एमडी तथा 2 किलो 340 ग्राम चरस, 21.20 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया हैl जुनेद/26 मई2026