भेदभाव का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत जबलपुर (ईएमएस)। गत दिवस आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में मध्यप्रदेश राज्य सर्व शिक्षा अभियान मिशन के सदस्य प्यारे साहब ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर शहर में रात 12 बजे के बाद दुकान बंद कराने के नियमों में भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रात भर दुकानें खुली रहती है, जबकि रेलवे स्टेशन, मॉडल रोड, सदर, सिविक सेंटर, विजय नगर जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में रात 12 बजे के बाद सभी दुकानें, चाय-पान के ठेले और शराब की दुकानें सख्ती से बंद करवा दी जाती हैं। वहीं मंडी मदार टेकरी, चार खंभा, गोहलपुर, रजा चौक, नया मोहल्ला, नई बस्ती जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में दुकानें पूरी रात खुली रहती हैं। शिकायतकर्ता ने इसे मौन स्वीकृति और नियम विरुद्ध बताया। पत्र में संविधान के अनुच्छेद 14 का हवाला देते हुए कहा गया कि एक ही शहर में दो तरह के नियम लागू करना समानता के अधिकार का उल्लंघन है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना का भी आरोप लगाया। सदस्य ने कलेक्टर से मांग की है कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की दुकानों को भी रात में अनिवार्य रूप से बंद करवाया जाए, ताकि कानून सबके लिए समान हो। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 06.22