जबलपुर (ईएमएस)। अधिवक्ता मित्र मंडली के तत्वावधान में आज जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी के पदभार ग्रहण के उपरांत विकास प्राधिकरण के कार्यालय में भव्य सम्मान करते हुए उनके भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने जबलपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने एवं सुंदर व्यवस्थित नगर निर्माण हेतु अपनी शुभकामनाएं व बधाइयां प्रेषित कीं, समारोह में अधिवक्ता जगदीप प्रकाश, एड. मनोज कुमार सनपाल, एड. आकाश शर्मा, एड. वैभव कुमार जैन,एड. पवन शर्मा, रवि गुजर ,एड. अभिषेक सोनी, एड. भरत रजक, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026/ 06.24