राष्ट्रीय
26-May-2026


प्रयागराज(ईएमएस)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आशुतोष महाराज की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 मई को सुनवाई होगी। यौन उत्पीडऩ के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत दे दी है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वादी आशुतोष महाराज ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आशुतोष महाराज की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने 29 मई की तारीख मुकर्रर की है। याचिका में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। आशुतोष महाराज का कहना है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद उन्होंने अधिवक्ता सौरभ अजय गुप्ता बात की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में विशेष अनुमति याचिका विधिवत दाखिल कर दी। याचिका में अभियुक्त अविमुक्तेश्वरानंद एवं मुकुंदानंद को अग्रिम जमानत प्रदान करने के फैसले को चुनौती दी गई है। विनोद उपाध्याय / 26 मई, 2026