राष्ट्रीय
26-May-2026


पटना(ईएमएस)। बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। इन सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होगी। इस दिन ही मतगणना होगी और रिजल्ट आएगा। पूर्व सीएम नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव होगा। चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। यह चुनाव विधान परिषद के लिए हो रहा है, इसलिए इसमें आम जनता मतदान नहीं करेगी। इन सीटों के लिए बिहार विधानसभा के निर्वाचित विधायक वोट डालेंगे। चुनाव के ऐलान के साथ ही कंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक एमएलसी सीट की डिमांड कर दी है। विनोद उपाध्याय / 26 मई, 2026