क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित गंगा अमृत महोत्सव में स्वामी यतीन्द्रनाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति से ऊपर उठकर आप प्रभु में खो जाएं, स्वयं भगवान आपके हो जाएंगे। कठिन समय में भगवान पर विश्वास करें, सब ठीक हो जाएगा। आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे शोभायात्रा से हुई। सचिव अर्चना माहेश्वरी और पूर्व अध्यक्ष सीमा माहेश्वरी के अनुसार शोभायात्रा में केदारमल राजकांता जाखेटिया, राजकुमार कनकलता साबू आदि मौजूद रहीं। - 27 मई 2026