क्षेत्रीय
27-May-2026
...


धार (ईएमएस)। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कल्चर सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित 36वें ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रतिदिन खिलाड़ियों को विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में क्रिकेट, कराटे, किकबॉक्सिंग, फुटबॉल, ताइक्वांडो, फिजिकल एक्टिविटी एवं फिटनेस ट्रेनिंग नियमित रूप से करवाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंदकिशोर शर्मा एवं राजेंद्र राठौर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को दूध एवं केले वितरित किए गए तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। संस्था के प्रमुख प्रदीप जोशी ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों के साथ कोच राम सोलंकी, विजय सोलंकी, अनुरुद्ध चावड़ा, कुलदीप राजपूत एवं डिंपल परमार लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास हो रहा है। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य एवं ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए सोसायटी द्वारा प्रतिदिन पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को फिटनेस एवं खेलों के महत्व की जानकारी दी जा रही है। शिविर में विभिन्न संस्थाओं के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। .../ 27 मई /2026