ग्वालियर ( ईएमएस ) | ग्वालियर जिले में गुरुवार 28 मई को 6 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी बनेंगीं। जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर हुए शक्ति दीदी नवाचार के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की नौकरी दिलाई जा रही है। जिले में वर्तमान में शक्ति दीदी के तहत पहले से ही जिले में 112 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी 28 अगस्त को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। कलेक्टर श्रीमती चौहान प्रात: लगभग 11.45 बजे रेसकोर्स रोड स्थित सैनिक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सुश्री गायत्री को शक्ति दीदी बनायेंगीं। इसके बाद रेसकोर्स रोड पर ही केसर फिलिंग स्टेशन पहुँचकर सुश्री प्रवीणा को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगीं। इसी तरह बड़ागांव स्थित कामतानाथ फिलिंग स्टेशन पर सुश्री कल्पना, कम्पू स्थित सुविधा फ्यूल्स पर सुश्री सोनम व सुश्री संध्या एवं गोले का मंदिर स्थित इन्द्रप्रस्थ फिलिंग स्टेशन पर सुश्री अनुराधा को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।