सक्का गली में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण, लोगों को मिली राहत -- पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते स्थानीय हाथरस (ईएमएस)। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर में बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 33 के हनुमान गली स्थित सक्का गली में 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत स्थापित नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा किया गया। नई प्रकाश व्यवस्था शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नई स्ट्रीट लाइटों के लगने से क्षेत्र में रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी, नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी तथा आवागमन अधिक सुगम होगा। साथ ही बाजार एवं स्थानीय गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए ऑटो टाइमर भी लगाए जाएंगे, जिससे दिन के समय अनावश्यक रूप से लाइटें जलने की समस्या समाप्त होगी और बिजली की बचत के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर खुशी जताई।इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, शरद माहेश्वरी, विवेक गुप्ता, क्षमा शर्मा, राजू शर्मा, अशोक गोला, रामजीलाल वर्मा, हिमांशु कौशिक, टेकपाल कुशवाहा, चंदन कुमार, सत्यप्रकाश रंगीला, हिमांशु मिश्र, राहुल पंडित, सुनील गौड़, मुकेश चन्द्र शर्मा, सचिन ठाकुर, पवन दीक्षित, हरिओम वार्ष्णेय, हरिशचन्द्र वर्मा, कृष्णा शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 27 मई 2026