राज्य
27-May-2026


--महा मस्तिकाभिषेक में उपस्थित जैन श्रद्धालु हाथरस (ईएमएस)। नयाबांस स्थित 1008 श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में आयोजित दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महामहोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के समापन अवसर पर करीब छह घंटे तक महा मस्तिकाभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमें महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।महा मस्तिकाभिषेक में प्रथम कलश की बोली मनीष जैन रंग वाले, द्वितीय कलश विजय जैन लोहिया तथा तृतीय कलश अतुल जैन सासनी, जुली जैन और ऋषभ जैन ने ली। 108 ऋद्धि मंत्रों के साथ मूल नायक भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा पर अभिषेक हेतु कलश की बोली सुधीर जैन, संदीप जैन ज्वेलर्स, कमलेश जैन और अनूप जैन लाल वाले ने प्राप्त की। शांतिधारा की बोली दिलीप जैन चूर्ण के पुत्र संभव जैन तथा धीरज जैन रिंकू के पुत्र श्रेयांश जैन ने ली।आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन का सौभाग्य अनूप जैन, पूजा जैन एवं उषा जैन को प्राप्त हुआ। मंगल आरती की बोली मंजू जैन सोगानी ने ली। वहीं वेदी में भगवान विराजमान कराने की बोली संदीप जैन, अतुल जैन बसुंधरा, अमित जैन, अतुल जैन गुड्डा, नीरज जैन, पदमचंद जैन एवं धीरज जैन रिंकू ने प्राप्त की।बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया अलीगढ़ ने नवनिर्मित हॉल का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर “आचार्य विद्यासागर जी निलय” रखने का सुझाव दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर की मर्यादा और जैन परंपराओं का पालन सभी श्रद्धालुओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में पुष्प अर्पित करने के स्थान पर मखाने या अनाज चढ़ाने की परंपरा अपनानी चाहिए, जिसे बाद में गौसेवा में उपयोग किया जा सके।उन्होंने कहा कि नयाबांस स्थित भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा अतिशयकारी और चमत्कारी है तथा हाथरस के लोग सौभाग्यशाली हैं कि यहां इतने भव्य जैन मंदिर मौजूद हैं। उन्होंने समाज में परंपराओं के विपरीत कार्य करने वालों से बचने और धर्म के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश चंद जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन अमीन एवं निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश चंद जैन सहित पदाधिकारियों ने समाज सेवा एवं आयोजन में विशेष सहयोग देने वाले रतन जैन, सौरभ जैन रानू, अभिषेक जैन अभी, अनिल जैन फोटो और मनीष जैन रंग वाले को दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया ने विश्व शांति के लिए हवन-यज्ञ संपन्न कराया तथा सभी प्रतिमाओं की विधि-विधान से वेदी प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर सुदीप जैन अमीन, इंजीनियर पीके जैन, जितेंद्र जैन रेडीमेड, ऋषभ जैन डिम्पल, कपिल जैन चूर्ण, रवि जैन, डॉ. सुमित जैन, सुभाष चंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, मनोज जैन, श्वेतांक जैन, आकाश जैन, अनुज जैन, पुलकित जैन, प्रमोद कुमार जैन, सतीश जैन लुहाड़िया, विजय जैन भूच, कमल जैन, डॉ. विनोद जैन, निखिल जैन, संजीव जैन गणेश सिटी, सौरभ जैन अजमेरा, विशाल जैन वेद, अमित जैन लुहाड़िया और दीपक जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 27 मई 2026