क्षेत्रीय
27-May-2026


बालाघाट (ईएमएस). पूर्व सैनिकों की राज्य स्तरीय रैली 18 जून को जबलपुर में आयोजित की जायेगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवा सेवा निवृत्त ग्रूप कैप्टन अमिताभ रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवा एवं वीर नारियों के हित में आयोजित की जा रही यह रैली 1 एसटीसी के पास बत्रा ऑडिटोरियम में सुबह 9.45 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा सभी पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीर नारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने पहचान पत्र के साथ रैली में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। भानेश साकुरे / 27 मई 2026