मीरजापुर (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी ईद-उल-अज़हा(बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी ईद-उल-अज़हा(बकरीद) पर्व के दृष्टिगत ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की जाने वाली नमाज को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्पूर्ण जनपद को 02 सुपर जोन, 05 जोन व 18 सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी बल की ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस बल का भी डिप्लायमेंट किया गया है, 09 क्यूआरटी टीमें भी लगायी गयी है तथा सम्पूर्ण क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से भी निगहबानी करायी जा रही है, संवेदनशील चिह्नित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर-विवेक जावला के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया जोकि पुलिस लाइन से शुरू होकर तरकापुर, पेहटी, गुरहट्टी, मुकेरीबाजार, गणेशगंज, लालडिग्गी, सबरी होते हुए नगर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा शहर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा । उधर लालगंज तहसील मुख्यालय पर भी बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज से लालगंज बाजार के विभिन्न मार्गों पर आज बकरा ईद के पूर्व संध्या पर तहसील रोड लालगंज बाजार आदि स्थानों पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर एवं लालगंज प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह के देखरेख में पूरे मुस्तैदी से पुलिस बल के लोगों द्वारा सतर्कता बरतने के क्रम में रोड मार्च एवं विभिन्न स्थानों पर मार्च किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन-आर0के0मीणा क्षेत्राधिकारी चुनार-मंजरी राव के साथ थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत लाल दरवाजा, अग्रवाल तिराहा, रस्तोगी तिराहा, चौक व पीडीएनडी कॉलेज सहित क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवं अन्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चुनार-विजय शंकर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा । जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनायें रखने तथा आपसी भाई-चारे व सौहार्द को कायम रखते हुए पर्व को मनाने की अपील की गई । अवांछित तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने तथा त्यौहार में वर्चुअली या प्रत्यक्ष रूप से गड़बड़ी करने वालों पर सतर्क नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है । साथ ही साथ ड्रोन कैमरो से भी निगहबानी की जा रही है । जनपद मे किसी भी स्थान पर सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा न करने, किसी प्रकार की नई परम्परा की शुरुवात न करते हुए परंपरागत तरीके त्यौहार मनाने, अपशिष्ट का सही तरह से निस्तारण कराने एवं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कदापि न करने तथा कुर्बानी सम्बन्धित किसी भी प्रकार की फोटो वीडियों सोशल मीडिया के किसी भी प्लेट्फार्म पर शेयर न करने तथा यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा यूपी 112 पर सूचित करने की अपील की गयी । उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। *शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे 27/05/2026