क्षेत्रीय
28-May-2026
...


धमतरी(ईएमएस)। जिले के नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो वाहन गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर बाइक से टकरा गया। जानकारी के अनुसार, अछोटा गांव निवासी इंद्रेश निर्मलकर अपनी पत्नी शशि निर्मलकर के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान गागरा पुल के पास रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड आ गई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी शशि निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरच्यूरी में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)28 मई 2026