जबलपुर (ईएमएस)। गढ़ा थानान्तर्गत गत 23 मई की सुबह साढ़े आठ बजे छोटा जैन मंदिर गढ़ा के सामने एक युवक को अज्ञात वाहन को टक्क्रर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था घटना में घायल को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कल शाम ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। गढ़ा पुलिस ने बताया कि ग्राम तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर निवासी 42 वर्षीय आशीष ठाकुर वर्तमान में गजरथ नगर गढ़ा में रह रहा था। गत 23 मई की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे छोटे जैन मंदिर गढ़ा के सामने आशीष ठाकुर सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था जहां कल ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सुनील साहू / मोनिका / 28 मई 2026/ 01.07