राज्य
28-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मालवांचल यूनिवर्सिटी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 1 जून को विशाल योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें 30 हजार से अधिक लोगों के सामूहिक योगाभ्यास के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मालवांचल युनिवर्सिटी, अमलतास यूनिवर्सिटी, इंडेक्स एवं अमलतास समूह संस्थानों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होंगा जिसमें विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों और आमजन की बड़ी भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित योग महोत्सव और काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के योग गुरु और एस-व्यासा यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के कुलाधिपति डॉ. एचआर नागेंद्र विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। आनंद पुरोहित/ 28 मई 2026